अंत के कगार पर

अंत के कगार पर

Rs 300.00
Add to Cart

SKU: book-05

Category: Books

Description

निकट भविष्य में करोड़ों लोग एक साथ दुनिया से अचानक गायब हो जाने वाले हैं। कब्रिस्तान के कब्रिस्तान खाली होने वाले हैं। हर एक चर्च, कॉलोनियों, मिशन कम्पाउण्ड, सेमिनारियों, बाइबल कॉलेजों में से विश्वासी मसीही अचानक गायब जो जायेंगे। कारण किसी को पता नहीं चलेगा और न गायब हो चुके करोड़ों लोगों का किसी को कोई सुराग मिलेगा। परन्तु करोड़ों लोगों के एक साथ पृथ्वी पर से जाने से दुनिया में हड़कम्प मच जायेगा।

दुनिया के हर देश में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ़्यू घोषित कर दिया जायेगा। सरकारें लोगों को घरों में ही रहने की अपील करेंगी। इस दहशत के माहौल में लोग घरों में ही दुबके रेडियो पर विश्व के ताज़ा हालातों की ख़बरें सुन रहे होंगे ,परन्तु करोड़ों लोग आखिर कहाँ गायब हो गए, इस सवाल का जवाब कोई भी नहीं दे पा रहा होगा।

यह विवरण किसी फिक्शन नॉवेल का नहीं परन्तु भविष्य में घटित होने वाली सच्ची घटना का है जिसे बाइबल में "रेप्चर" कहा जाता है।

अंत के कगार पर, नामक इस पुस्तक में, आप यह जानने पाएंगे कि -

क्या रेप्चर की यह घटना वास्तव में घटित होगी?

क्या कोई व्यक्ति रेप्चर होने की तिथि की भविष्यवाणी कर सकता है?

रेप्चर आखिर कब होगा?

क्या विश्वासियों को सात वर्ष का महाकलेशकाल भोगना पड़ेगा?

क्या विश्वासियों का स्वर्गारोहण महाकलेशकाल के आरम्भ होने से पहले ही हो जायेगा?

Publisher: Prophecy Publications Inc. (2014, 2017, 2024)

Language: Hindi

Paperback: 216 Pages

Item Weight: 292 g

Dimensions:13.97 x 2.10 x 21.59 cm

Country of Origin: India