Description
पवित्र आत्मा के बारे में आप जो जानते हैं उस पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है।
जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा नामक इस पुस्तक में पुराना नियम के लेखों और यहूदी परम्परा के माध्यम से पवित्र आत्मा का एक अनूठा प्रकाशन प्रदान किया गया है। पूरे पुराना नियम में पवित्र आत्मा की उपस्थिति को किस प्रकार से प्रकट किया गया है, साथ ही पिन्तेकुस्त के पर्व में कैसे पवित्र आत्मा के आगमन के सुराग दिये गये थे उनको भी इस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है। इस पुस्तक में आप जिन विषयों से अवगत होंगे वे इस प्रकार हैं:
* कबूतर का रहस्य
* पवित्र आत्मा और आग का बपतिस्मा
* रूआख हाकोदेश का रहस्य
* तीन प्रकार के अभिषेक क्या हैं?
* पवित्र आत्मा का बपतिस्मा कैसे मिलता है?
* दूसरा आत्मा से सावधान
चाहे पवित्र आत्मा के विषय में आपको कोई सिद्धांत सिखाया गया हो, चाहे अपने पवित्र शास्त्र का स्वयं अध्ययन शुरू किया हो, चाहे आपने दूसरों को पवित्र आत्मा की शक्ति के तहत काम करते हुए देखा हो, या चाहे आपके पास पवित्र आत्मा का व्यक्तिगत जीवन बदल देने वाला कोई अनुभव ही क्यों न हो, यह अंतर्दृष्टिपूर्ण पुस्तक ईश्वरत्व के इस सदस्य अर्थात पवित्र आत्मा के विषय में इतना गहरा अध्ययन आपको प्रदान करेगी जैसा अध्ययन आपने पहले कभी नहीं किया होगा।
Price 500/- (Category Spiritual Life)
Publisher: Prophecy Publications Inc. (2023)
Language: Hindi
Paperback: 223 Pages
Item Weight: 372 g
Dimensions:15.62 x 2.20 x 24.13 cm
Country of Origin: India